संवाद सहयोगी, जगराओं-कर्नाटक में कांगे्रस पार्टी की बडी जीत पर सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम लाल खलीफा और राजनीतिक विश्लेषक एडवोकेट जहानजेब अल्लाकाबंद ने राहुल गांधी और पार्टी प्रधान मलिकाअर्जुन खडगे को बधाई दी। उन्होने कहा कि यह बडी जीत राहुल गांधी और प्रधान खडगे की दूरअंदेशी और भारत जोडो यात्रा की सफलता से संभव हो पाई है। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अपना विश्वास दिया है। इस जीत पर मलिकाअर्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और जहानजेब अल्लाकबंद ने डीके शिव कुमार को फोन कर व्यक्तिगत रूप से उन्हें महान जीत की बधाई दी। इन नेतायों ने डीके शिव कुमार से कहा कि कांग्रेस पार्टी और डीके शिव कुमार ने चुनावी रैलियों के दौरान जो वादे लोगों से किए थे पहली कैबिनेट में सभी वादे पूरे करने का आश्वासन करने के लिए यत्न करें।